मगहर की आराध्या त्रिपाठी को मिला गूगल से 52 लाख रुपये का पैकेज

अजीत पार्थ न्यूज

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के इंजीनियरिंग विभाग के कंप्यूटर साइंस की छात्रा आराध्या त्रिपाठी को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल में 52 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। यह एमएमएमयूटी में अबतक का सबसे बड़ा पैकेज प्राप्त हुआ है। आराध्या की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

आराध्या त्रिपाठी मूलत: संतकबीरनगर जनपद के मगहर क्षेत्र के गोइठवा ग्राम की रहने वाली हैं। आराध्या बचपन से पढ़ाई में मेधावी रही है। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ से करने के बाद एमएमएमयूटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने लगी।

आराध्या को गूगल में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर प्लेसमेंट मिला है। उनकी इस उपलब्धि में परिवार की खुशी का माहौल है। एमएमएमयूटी के शिक्षकों व विभागाध्यक्षों ने आराध्या को बधाई दी है।

आराध्या नें स्केलर एकेडमी से अपना इंटर्नशिप पूरा किया। यहां 55 हजार रुपये महीने पर इंटर्नशिप पूरा किया। इंटर्नशिप पूरा होने के बाद स्केलर से उन्हें 32 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया गया था। लेकिन इसी दौरान अब गूगल से ऑफर मिल गया।

आराध्या त्रिपाठी के पिता अंजनी नंदन त्रिपाठी गोरखपुर दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं और मां दीपिका त्रिपाठी गृहणी हैं, वह गोरखनाथ क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में मकान बनवा कर रहते हैं।

error: Content is protected !!