पेट दर्द की शिकायत पर जान्हवी कपूर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

वालीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी एवं बोनी कपूर की पुत्री जान्हवी कपूर को पेट दर्द की शिकायत पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं। उल्लेखनीय है कि जान्हवी कपूर अनंत अंबानी के वैवाहिक समारोह में शामिल हुई थीं, जहां पर उनके लुक को देखकर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। संभवतः उसी वैवाहिक समारोह में वह फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई हैं। उनके पिता के अनुसार जान्हवी को अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और उनकी स्थिति बेहतर है। चिकित्सकों के मुताबिक बरसात के मौसम में अक्सर असुरक्षित भोजन के वजह से लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाते हैं।

error: Content is protected !!