अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता महादेवा बस्ती
जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत शोभन पार ग्राम में रविवार की दोपहर धान काटते समय खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी पारसनाथ पुत्र रंगीलाल अपने धान के खेत में धान काटने गए हुए थे कि खेत के बीच में एक विशालकाय अजगर जो कि किसी जानवर को निगला हुआ था, जिसके कारण उसका पेट काफी फूल गया था को देखा तो उन्होंने शोर मचाया। अजगर मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया। सूचना पर वन विभाग की टीम के श्रीकांत नें मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया गया।