होली के दिन दो बाइकों के आमने-सामने हुए भिड़ंत में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर होली के दिन चिलमा बाजार में हुए दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायल हुए, तीनों युवकों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें उपचार के दौरान दो युवकों को मृत घोषित कर दिया तथा एक युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।

फाइल फोटो- मृतक स्वप्निल सिंह 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को अपाची बाइक संख्या यूपी 51 एवाई 3264 तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51 बीबी 1519 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। उक्त दुर्घटना में स्वप्निल सिंह 25 पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम ऊंजी,थाना दुबौलिया, बस्ती एवं शनि 20 पुत्र राम पलट निवासी ग्राम रोहीपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती की दर्दनाक मौत हो गई तथा उक्त दुर्घटना में घायल तीसरे युवक ज्ञानचंद्र 25 पुत्र दद्दू प्रसाद निवासी ग्राम रोहीपुर, थाना कलवारी, बस्ती को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ कलवारी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली के दिन हुए उक्त हृदय विदारक घटना से दोनों गांवों में मातम पसर गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!