सर्वाधिक अंक प्राप्त वाले छात्र-छात्राओं को ग्राम प्रधान नें किया सम्मानित

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

विकासखंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सजहरा में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान किरन पांडेय द्वारा कक्षा- 5 एवं कक्षा- 8 के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें तरासने एवं तलाशने की। कार्यक्रम में उन्होंने अविभावकों से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए वह अपने पाल्यों को अधिक से अधिक सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय द्वारा समस्त छात्रों एवं अविभावकों सहित अध्यापकों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका संगीता देवी, सहायक अध्यापक अनिल पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, दीप आनंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!