अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के हरैया थाना अंतर्गत गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,रात करीब 11 बजे हाईवे पर पंक्चर टायर बदलने के लिए एक पिकअप वाहन खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस नें स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मनोज कुमार पाण्डेय पुत्र अवधेश कुमार पाण्डेय निवासी महुआ लखनपुर, थाना हरैया,बस्ती की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल कैलाश पाण्डेय पुत्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है, जहां से उसे गंभीरावस्था में लखनऊ के लिए भेज दिया गया।
पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करा दिया गया। सूचना के अनुसार मृतक मनोज पाण्डेय का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और वर्तमान समय में उनकी पत्नी गर्भवती हैं। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


