– योग प्रशिक्षक नें बताए स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स
– जिले के कई आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी लगाए गए कैंप
अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.नागेंद्र कुमार की अगुवाई में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार की ओर से नगर पंचायत नगर स्थित पौराणिक दुर्गा मंदिर परिसर में आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 32 मरीजों को निश्शुल्क परामर्श व दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में पहुंचे लोगों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रोगों के उपचार और बचाव की जानकारी दिया। फार्मासिस्ट वीडी मिश्रा ने यथोचित दवाइयां वितरित किया। योग प्रशिक्षक श्वेता श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताए। उन्होंने नियमित योग और संतुलित दिनचर्या को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया।
इस मौके पर डा. आशुतोष चंद और स्वास्थ्य कर्मचारी उमेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोर्ट एरिया 15 शैय्या बस्ती, विक्रमजोत, मुसहा, रघुनाथपुर व शुभई में भी आउटरीच कैंप आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।


