मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का हुआ निधन

अजीत पार्थ एजेंसी

भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। सूचना के अनुसार प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मौत के कारणों के विषय में बहुत जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना के अनुसार मंगलवार की रात में उनकी तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल उक्त घटना से राजनीतिक हल्के में खलबली मची हुई है।

error: Content is protected !!