कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी बस्ती

जनपद के रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव के पास कार की ठोकर से शादी से लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से बनहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक नें दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया ग्राम निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम शर्मा बाइक से 11 वर्षीय पुत्री संध्या को लेकर कलवारी थाना क्षेत्र के राजपुर बैरिहवा गांव में अपने रिश्तेदारी शादी में आये हुए थे। गुरुवार को दिन में करीब 10 बजे बाइक द्वारा पुत्री के साथ वापस घर जा रहे थे। अभी वह चकदहा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत होने पर सड़क पर गिर कर दोनों घायल हो गए तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस नें दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

error: Content is protected !!