युवक और युवती की फाँसी के फंदे पर लटकने से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा,आनरकिलिंग की जताई जा रही थी संभावना

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के रुधौली थाना अंतर्गत नगर पंचायत के बालेश्वरी नगर वार्ड में विगत दिनों घर के बगल मात्र 50 मीटर पर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटके हुए युवक-युवती के मौत के मामले में पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। उक्त मामले में ग्रामीण आनरकिलिंग की संभावना जता रहे थे।

उल्लेखनीय है कि उक्त वार्ड निवासी राहुल शर्मा 19 पुत्र गयादीन शर्मा एवं नीरू चौहान 20 पुत्री बाबूराम चौहान का शव दो पेड़ों के सहारे अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मौत हैंगिंग से हुई थी।

error: Content is protected !!