कु. संस्कृति चतुर्वेदी विद्या वारिधि से अलंकृत

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

मंगलवार को श्री लालबहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के साहित्य विभाग में प्रो.सुमन कुमार झा के कुशल निर्देशन में काशी की संस्कृति चतुर्वेदी को ” महाकवि क्षेमेन्द्र प्रणीताया: भारत मञ्जर्या काव्य शास्त्रीय मीमांसा” विषय पर विद्या वारिधि ( पी-एच. डी.) की उपाधि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो.श्रीनिवास बरखेड़ी, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो.शिवशंकर मिश्र एवं श्री लालबहादुर शास्त्री केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक के करकमलों से प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम सी. पी. राधाकृष्णन एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकान्त मजुमदार थे। उल्लेखनीय है कि डा.संस्कृति चतुर्वेदी सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. उमाशंकर चतुर्वेदी कंचन एवं डॉ. सविता चतुर्वेदी की सुपुत्री हैं तथा वर्तमान समय में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर, राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

error: Content is protected !!