मुंडेरवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भरी बस से टैम्पो टकराया,एक युवक की हालत गंभीर

🎇  लालगंज थाना के हथियांव खुर्द चौराहे के पास की है घटना

🎇 कुदरहा-लालगंज मार्ग पर मोड के चलते हुआ हादसा

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार की दोपहर कुदरहा-लालगंज मार्ग पर हथियांव खुर्द चौराहे पर टैम्पों से टकरा गई। जिसमें आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों नें घायल चालक को सीएचसी कुदरहा पहुंचाया, जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक नें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के टिकरिया ग्राम से 40 श्रद्धालुओं से भरी हुई बस विंध्याचल दर्शन के लिए जा रही थी। उक्त बस लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव खुर्द चौराहे के निकट पहुंची थी कि कुदरहा की तरफ से आ रही आटो अनियंत्रित होकर बस से टकरा गयी। जिससे टेम्पो चालक घायल हो गया। जिसकी पहचान लालगंज थाना के नेवारी गांव निवासी प्रमोद शुक्ला के रुप में हुई। स्थानीय लोगों नें घायलावस्था में सीएचसी कुदरहा पहुंचाया। हालत गंभीर देख चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंधे मोड़ पर दोनों गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। इस दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है।

थानाध्यक्ष लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी के अनुसार श्रद्धालुओं को दूसरे बस से दर्शन के लिए भेज दिया गया। बस व टेम्पो दोनों को कब्जे मे लिया गया है।

error: Content is protected !!