अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा थाना अंतर्गत देवीपुर पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे एक अनितंत्रित ट्रक नें झंगहा थाने में तैनात सिपाही अर्जुन गौड़ 35 पुत्र तेज प्रताप गौड़ को जोरदार टक्कर मार दिया, उक्त टक्कर से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को स्थानीय निवासियों द्वारा एम्स भेजवाया गया,जहां पर चिकित्सकों नें सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के थाना नरही क्षेत्र के पलिया खास,टोला बड़का खेत निवासी अर्जुन गौंड़ की वर्तमान समय में झंगहा थाने पर तैनाती थी। वह क्षेत्राधिकारी कार्यालय से कागज लेकर बाइक द्वारा लौट रहे थे, इसी दौरान उक्त हादसा हुआ।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक देवरिया से गोरखपुर जा रहा था। मृतक सिपाही की मौत की खबर सुनकर पत्नी पिंकी गौड़,पुत्र अंकुश 10 एवं पुत्री खुशी 11 का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही की नियुक्ति साल 2016 में हुई थी। उक्त घटना से पुलिस महकमें में शोक की लहर व्याप्त है।


