अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
स्थानीय विकासखंड बनकटी के सभागार में गुरुवार को भाजपा बनकटी मंडल के कार्यकर्ताओं का परिचयात्मक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिन्हा नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का प्रमुख रीढ उसके कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश एवं देश में स्थापित है। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति केंद्र प्रमुखों का विशेष योगदान है। उक्त प्रमुख जिला कार्यकारिणी एवं बूथ अध्यक्ष के बीच में सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने आवाहन किया कि आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव के दृष्टिगत समस्त कार्यकर्त्ता प्राणप्रण से पार्टी हित में जुट जाएं।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वर्गीया माता यशोदा देवी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है।
सम्मेलन को क्षेत्रीय मंत्री गोरक्ष प्रांत वैभव पांडेय, पूर्व विधायक रवि सोनकर,साऊँघाट के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार नें भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के महादेवा विधानसभा संयोजक डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय,बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.अनिल कुमार मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सुग्रीव पाल, मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल, जगदंबा शुक्ल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ.बलराम, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय, लक्ष्मी गुप्ता, रमेश अग्रहरि, अर्जुन पांडेय, उमेश पांडेय, बाबूराम चौधरी, गिरिजेश पाल, जनार्दन शुक्ला,अनीता चौहान, मनोज प्रजापति, अभिनंदन मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


