∆∆∆••• ग्रापए संस्थापक की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया गोष्ठी
अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि बुधवार को जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित टाटा मोटर्स, एसपी ऑटो व्हील्स गोटवा के सभागार में मनाया गया। इस दौरान ” वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां ” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न वक्ताओं नें अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी नें उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवर्तनशील समय में पत्रकारों को अपनी शाख बचाने के लिए आगे आना होगा। इसके लिए उन्हें नियोजित खबरे पर अधिक फोकस करते हुए कट पेस्ट से दूर होना होगा और पत्रकारिता के मर्म और धर्म को विशेष रूप से समझते हुए रीयल कंटेंट पर काम करना होगा, इसके के लिए उन्हें पत्रकारिता से संबंधित मूर्धन्य विद्वानों को अधिक से अधिक पढ़ना होगा। वर्तमान समय में विश्व ग्राम की परिकल्पना की जा रही है, जिसमें ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका और बढ़ जाती है। इस कारण वह खबरों का संप्रेषण विशिष्टता से करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पांडेय नें कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता दुरुह है, क्योंकि यहां पर संसाधनों का अभाव है। लेकिन सही मायने में ग्रामीण पत्रकार ही मूल पत्रकार है। जो विशिष्ट खबरों का सृजन करता है।

गोष्टी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पर पत्रकार जनार्दन पांडेय नें कहा कि पत्रकारिता का मूल ग्रामीण परिवेश से जुड़ा हुआ है। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना पर काम करते हुए पत्रकारों को मिशन पत्रकारिता से जुड़े रहना चाहिए और जीवको पार्जन के लिए कोई अन्य व्यवसाय करना चाहिए।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार धनीश त्रिपाठी नें कहा कि पत्रकारिता की आत्मा गांवों में बसती है। हमें उक्त आत्मा को संजो के रखना होगा।
गोष्ठी को वरिष्ठ पत्रकार राम प्रगट सिंह, तहसील अध्यक्ष हरैया राजेश सिंह विसेन, अवधेश कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला नें भी गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपने विचारों को साझा किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक अखिलेश कुमार दुबे, कैलाशनाथ दुबे व बस्ती मंडल अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान अतिथियों नें बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बलराम त्रिपाठी नें कहा कि बाबू बालेश्वर लाल द्वारा पुष्पित किया गया विरवा आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के रूप में भारत के अधिकांश राज्यों में गठित हो चुका है। जो पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और संपूर्ण उत्तर प्रदेश में बस्ती जनपद का संगठन सबसे सशक्त और सुदृढ़ है।
इस दौरान संरक्षक अखिलेश दुबे नें कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता सबसे दूरुह कार्य है और अलग-अलग समाचार पत्रों में कार्य करने वाले लोग जब एक संगठन के लिए कार्य करते हैं तो वह अपने आप में अनूठा है।
अपने अध्यक्षीय संभाषण में संरक्षक कैलाश नाथ दुबे नें कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है और वह पत्रकारों के मान-सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा हुआ है।
इस दौरान कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री पंकज त्रिपाठी नें किया।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से महामंत्री विवेक मिश्र,अनिल पांडेय, सुनील कुमार उपाध्याय, अजीत पाल डब्लू, सत्यप्रकाश शुक्ला, अनिल कुमार त्रिपाठी, सत्यदेव शुक्ला, आनंदधर द्विवेदी, सूर्यनारायण उपाध्याय भावुक, डॉ.शैलेंद्र त्रिपाठी, केडी मिश्रा, रवीश मिश्रा, विवेक पांडेय, रवि उपाध्याय, सुशील दुबे, ज्ञानचंद्र द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, मनोज सिंह, विनय पाठक, राधेश्याम यादव, रूबल कमलापुरी, दिनेश कुमार पटेल, उमाकांत शुक्ला, कल्याण चंद्र चौधरी, सत्यराम गौतम, सुनील बरनवाल,महेंद्र कुमार, विष्णु कुमार शुक्ला, राम ललित यादव, ओमप्रकाश दुबे, पीके शुक्ला, रमन शुक्ला, अनिल कुमार, बृजकिशोर यादव, राम जनक यादव, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, मोहम्मद असलम, मोहित कसौधन, महेंद्र उपाध्याय, राजन चौधरी, दिनेश चंद्र, शमशेर बहादुर सिंह, आलोक कुमार, राम रतन पटेल, परवेज आलम, प्रेम कुमार सिंह, राजाराम, मुक्तेश्वर नाथ, रामकृपाल दुबे, बीके लाल, श्रीकांत मिश्र, विजय पांडेय, एसएन द्विवेदी, बेचू लाल अग्रहरि, संतोष उपाध्याय, परशुराम वर्मा, राधेश्याम चौधरी, संतोष पांडेय, राजेश, सुरेंद्र सिंह, रंजीत पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह, बृजेंद्र नारायण पांडेय, सविता चंद्र मिश्र, संजय उपाध्याय, उमेश कुमार दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


