मनोरमा नदी में डूबे युवक का मिला शव, मुरादीपुर गांव के प्रशांत सिंह उर्फ विशाल के रूप में हुई पहचान

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के हर्रैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के मनोरमा वार्ड स्थित मनोरमा नदी में डूबे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुरादीपुर गांव निवासी प्रशांत सिंह उर्फ विशाल सिंह के रूप में हुई है।

युवक के नदी में डूबने की आशंका के बाद से ही मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा थी। नदी किनारे युवक के कपड़े, बाइक और चप्पल मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सोमवार को युवक का शव मिलने के बाद उसकी पहचान हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची हर्रैया पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!