पूर्व विधायक के छोटे भाई के एकलौते बेटे की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र से पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के भाई एवं विकास खंड बेलघाट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय यादव के पुत्र अतुल यादव 32 की राजधानी लखनऊ में हुए एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। दुर्घटना की खबर घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अतुल यादव की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि मृतक अतुल यादव अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। दुर्घटना की खबर सुनते ही पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव मौके के लिए रवाना हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक शोक संवेदना जताने के लिए पूर्व विधायक के निवास स्थान पर पहुंचे।

error: Content is protected !!