अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी बस्ती
लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित सरयू नदी के टांडा पुल के पास अंबेडकर नगर जनपद के थाना अलीगंज अंतर्गत बुधवार की शाम करीब सात बजे तीन युवक सरयू नदी में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए, जिसमें से डूब रहे तीनों युवकों को आसपास नहा रहे अन्य लोगों ने देखा तो दो को किसी तरीके से बचा लिया। लेकिन एक अन्य युवक नदी की धारा में डूबकर लापता हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरिफ, सोहेल व मोहम्मद सोहेल 20 पुत्र शमीम अहमद नहाने के लिए सरयू नदी में गए हुए थे इसी दौरान तीनों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने आरिफ व सोहेल को बचा लिया। लेकिन मोहम्मद सोहेल गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अलीगंज नदी डूबे हुए युवक की तलाश में जुट गए। इस दौरान नदी के घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


