अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ सोमवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए। सूचना के अनुसार उन्होंने आत्महत्या किया है। उक्त खबर के प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि डीजीपी अनुराग धनखड़ नें उक्त आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अनुराग धनखड़ उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के मूल निवासी थे।
मृतक डीजीपी अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। आईपीएस की मौत के बाद संबंधित एजेंसिया जांच में जुट गई हैं। सूत्रों के मुताबिक धनखड़ नें अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार लिया। उक्त घटना के बाद धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल अगरतल्ला ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर किस वजह से डीजीपी धनखड़ नें आत्महत्या किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। अनुराग धनखड़ नें 2025 में त्रिपुरा डीजीपी पद ग्रहण किया था।


