अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत सिसौनी ग्राम में रविवार की रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक भाई की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीरावस्था में बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी दो सगे भाई सचिन 18 व अमरजीत 21 पुत्रगण घनश्याम सो रहे थे कि इसी दौरान आधी रात के करीब दोनों को विषैले सांप नें डंस लिया। परिजन आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर सचिन को चिकित्सकों नें मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीरावस्था में अमरजीत को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
युवक की असामयिक मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचने के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसर गया। उक्त घटना से गांव में दहशत का माहौल है।


