संदिग्ध परिस्थिति में थानाध्यक्ष का सरकारी आवास में लटका हुआ मिला शव

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद में शनिवार का दिन पुलिस महकमे के लिए काला दिन साबित हुआ। लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की मौत के बाद शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के जिलाधिकारी परिसर के बगल बने हुए सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटका हुआ पाया गया। थानाध्यक्ष का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।

इस दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह के सरकारी आवास के कमरे में पहुंचे और गहनता से जांच शुरू कर दिया। फिलहाल थानाध्यक्ष नें किन परिस्थितियों में उक्त कदम उठाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना के बाद पुलिस मामले की विधिवत जांच कर रही है। उक्त घटना की जानकारी थानाध्यक्ष के परिजनों को मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनके करीबियों के मुताबिक सबइंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। घटना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत सहित कई क्षेत्राधिकारी मामले की गहन पड़ताल कर रहे हैं। विभागीय लोगों के मुताबिक वह अपनी कार्यकुशलता के कारण कई बार सम्मानित हो चुके थे।

error: Content is protected !!