अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत चनगहिया के निकट शनिवार की दोपहर बस्ती-टांडा मुख्य मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। उक्त हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कलवारी पुलिस के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब 2:20 बजे पीआरवी-9527 के कर्मी नें हादसे की सूचना दिया। प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो घटनास्थल पर आई-टेन नियोस कार संख्या यूपी 50 सीई 6024 और पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 51 बीक्यू 5249 क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया।
मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान सहाबुद्दीन 28 पुत्र शाह मोहम्मद, नूर आलम उर्फ सोनू 26 पुत्र इस्तियाक निवासी भुइसापुर, थाना नगर,बस्ती एवं मोहम्मद शरीफ शेख 29 पुत्र मोहम्मद आजम, थाना नगर, बस्ती के रुप में हुई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक अविनाश वर्मा 41पुत्र राजीव वर्मा निवासी बाग बहाव,थाना पवई,जनपद आजमगढ़ भी गंभीर रूप से घायल मिला। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस नें दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु करा दिया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक सरयू नदी का कटान देखने जा रहे थे।


