पैथोलॉजी संचालक फार्मासिस्ट पुत्र की ट्रेन के चपेट में आने की वजह से हुई दर्दनाक मौत

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के वाल्टरगंज थाना अंतर्गत बनतला ग्राम में शनिवार की सुबह हुए एक हादसे में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनतला ग्राम निवासी शशांक शुक्ला उर्फ अमित 31 पुत्र विनोद कुमार शुक्ला भिटिया चौराहे पर पैथोलॉजी की दुकान संचालित करते थे। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के निकट स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही शशांक की मौत हो गई। युवक के मौत की सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता विनोद कुमार शुक्ला जनपद प्रतापगढ़ में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं तथा उनके बाबा देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज से शिक्षक पद से अवकाशप्राप्त हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल होने के साथ गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!