अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद संत कबीर नगर के धनघटा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर,(शिवापार) निवासी एक युवक की मॉरीशस देश में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम निवासी सुरेंद्र कुमार 28 पुत्र राम हरख विगत 9 मई को रोजी रोजगार के सिलसिले में मॉरीशस देश में स्थित सर्वेंज लिमिटेड कंपनी में कार्य करने के लिए गए हुए थे। परिजनों के मुताबिक विगत 3 अगस्त को अचानक उनकी मौत की सूचना कंपनी द्वारा दिया गया। मृतक सुरेंद्र अपने पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे और परिवार में पत्नी व तीन मासूम बच्चे हैं। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


