दो मासूम बेटियों के साथ भंडारे से लौट रहे चौकीदार की हुई दर्दनाक मौत, 10 घंटे बाद ट्रक के नीचे दबा हुआ मिला शव, तीन लोगों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के गौर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब आठ बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों सहित एक युवक के मौत का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनान-गौर मार्ग पर कोठवा ग्राम के निकट हुए एक ट्रक हादसे में गौर थाने में कार्यरत चौकीदार और उसकी दो मासूम पुत्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 53 ईटी 0585 गोंडा जनपद से पशु आहार लादकर बिहार प्रदेश जा रहा था। अभी उक्त ट्रक कोठवा ग्राम के निकट पहुंचा था कि इसी दौरान कोठवा ग्राम निवासी एवं गौर थाने में चौकीदार राजेश यादव 32 पुत्र राम उजागिर यादव अपनी दो पुत्री शिवांगी यादव 11 और मानवी यादव 7 के साथ पड़ोसी ग्राम रामापुर में दुर्गा प्रतिमा के समक्ष आयोजित भंडारे से भोजन करने के पश्चात अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान तीनों ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक अनियंत्रित होकर के गड्ढे में औंधे मुंह हो गया।

अंधेरा होने की वजह से लोगों नें समझा कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लटक गया है। सोमवार की सुबह कुछ लोग सड़क से जा रहे थे, तो उक्त लोगों नें देखा कि ट्रक के नीचे राजेश यादव उनकी पुत्री मानसी और शिवांगी क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े हुए हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा तीनों शवों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा हाइड्रा मंगाकर ट्रक को गड्ढे से बाहर निकलवाया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!