तिरंगा यात्रा व मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नें किया बैठक

बस्ती

अमर शहीदों की आन-बान-शान के लिए देश के जनमानस को जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा विकास खंड परशुरामपुर के सभागार में क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में उक्त दोनों कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की और तिरंगा यात्रा सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि तिरंगा यात्रा में देश की सेना व अमर शहीदों के त्याग बलिदान से देश के जन-जन को अवगत कराना तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। तिरंगा यात्रा यात्रा में हर घरों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। अमर शहीदों के सपनों को साकार करने देश के उत्थान व मानवता की रक्षा के प्रति संकल्पित होना ही शहीदों के प्रतिसच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इसी क्रम मे मतदाता पुनरीक्षण सूची में पात्र व्यक्तियों को सूची में सम्मिलित होने से वंचित न होना पड़े तथा आपात्र व्यक्तियों का किसी भी मूल्य पर सूची में शामिल न होने पाएं। कार्यकर्ता इसका ध्यान रखें।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पांडेय, संतोष पांडेय, देव दीपक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, विनय शंकर मिश्र, बृजेश मिश्रा, गुलशन राजभर, वरुण सिंह, राजन सिंह, वैष्णो मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!