अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
जनपद के महादेवा चौराहे पर स्थित राममड़ैय्या पर विगत एक मास से आयोजित प्रभात फेरी एवं रामनाम संकीर्तन यात्रा का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर्व बुधवार को भंडारे के साथ संपन्न होगा।

उक्त जानकारी देते हुए रामनाम संकीर्तन यात्रा के संयोजक क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.आरपी शुक्ल नें बताया कि उक्त यात्रा विगत 8 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के प्रारंभ होने से शुरू हुई थी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक क्षेत्रीय लोगों द्वारा महादेवा क्षेत्र के आसपास के अधिकतम गांवों में निरंतर ब्रह्म मुहूर्त में रामनाम संकीर्तन यात्रा ढोल-मजीरो के धुन पर करते थे।
पदयात्रा के पश्चात राममड़ैय्या पर प्रतिदिन भगवन्ननाम कथा आयोजित किया जाता था, जिसको क्षेत्रीय श्रद्धालु श्रवण करने के पश्चात अपने दैनिक कर्मों में व्यस्त होते थे। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर उक्त पदयात्रा का समापन भंडारे के साथ संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।


