अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरमास के पहले बगैर कोई सुगबुगाहट के अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा रविवार को कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची झारखंड में हुआ है। इनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पटना पश्चिम से चार बार विधायक रहे हैं। इसी के साथ नितिन नवीन स्वयं 5 बार से लगातार बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और पहली बार वह 2006 में पटना पश्चिम सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके पश्चात साल 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से वह लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे हैं।
इसी के साथ वह वर्ष 2010 से 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद को सुशोभित कर चुके हैं, एवं 2016 से 2019 तक बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद को संभाल चुके हैं। नितिन नवीन 2019 से सिक्किम में भाजपा संगठन प्रभारी पद का दायित्व निर्वहन के साथ-साथ 2021 में बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग का मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसी के साथ वर्ष 2021 से 2024 तक वह छत्तीसगढ़ में भाजपा के सह प्रभारी रहे। 2024 में बिहार सरकार में वह विधि विभाग और शहरी विकास एवं आवास मंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं।
जुलाई 2024 से वर्तमान तक छत्तीसगढ़ में वह भाजपा के प्रभारी के पद को संभाल रहे हैं। वर्तमान समय में वह बिहार सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास तथा आवास मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका मनोनयन किए जाने से राजनीतिक हल्कों में विभिन्न चर्चाएं छिड़ी हुई है।


