ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर इकाई का हुआ गठन, लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बनें डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

स्थानीय चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनकटी में सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती सदर तहसील इकाई का त्रिवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान बस्ती सदर इकाई का पुनर्गठन गठन किया गया। गठन के पश्चात लगातार सातवीं बार डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया।

सदन की‌ आम बैठक में संतोष कुमार उपाध्याय, अभय दुबे “सोनू”, श्रीकांत मिश्र को उपाध्यक्ष, राम कृपाल दुबे, सुनील कुमार उपाध्याय, डॉ.शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी को महामंत्री, अजीत पाल, शिवकुमार चौधरी, सतीश उपाध्याय को मंत्री, वीरेंद्र कुमार लाल को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार को संगठन मंत्री, सूरज मिश्रा को प्रचार मंत्री, सुनील कुमार बरनवाल व राजाराम को ऑडिटर, सूर्यनारायण उपाध्याय, उमेश कुमार दुबे, विष्णु कुमार शुक्ला, बिंदेश्वरी प्रसाद, रमन शुक्ला, राजेश राज, दीपक दुबे, अनूप सिंह, मोहम्मद जाहिद व अमरजीत यादव को कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। इसी के साथ विनय कुमार जायसवाल को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी के साथ-साथ, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनयन किया गया।

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी नें कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमेशा संकल्पित है। वर्तमान समय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर का संगठन बन चुका है। सम्पूर्ण देश में संगठन का आधा दर्जन राज्यों में गठन हो चुका है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपने सदस्यों के सुख-दु:ख में हमेशा खड़ा रहने वाला संगठन है। चालू सत्र में संगठन द्वारा अपने साथियों का पांच लाख रुपये का बीमा कराए जाने का प्राविधान किया गया है। इसी के साथ-साथ पत्रकार हितों के लिए संगठन द्वारा प्रथम चरण में संपूर्ण प्रदेश के 403 विधायकों को ज्ञापन देने का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। द्वितीय चरण में प्रदेश के 80 सांसदों को ज्ञापन दिए जाने की योजना संगठन द्वारा निर्धारित किया गया है।

error: Content is protected !!