दो किशोरियों की दोस्ती में परिवार वाले बन रहे थे व्यवधान,आजिज होकर कूद पड़ी कुआनो नदी में, पुलिस नें पहुंचाया अस्पताल

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

साल 1984 में आई मशहूर फिल्म “लैला” के गानें, साथ जियेंगे साथ मरेंगे….को चरितार्थ करते हुए शनिवार की शाम करीब चार बजे, इस कड़ाके की ठंड में दो किशोरियां घर से कुछ दूरी पर स्थित बानपुर पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। किशोरियों को नदी में कूदते हुए देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाया गया और इसी बीच किसी नें थानाध्यक्ष लालगंज को सूचना दे दिया।

ग्रामीणों द्वारा मचाए गए शोर को सुनकर आसपास मौजूद लोगों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में दोनों किशोरियों को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार द्वारा दोनों किशोरियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा ग्राम निवासी लक्ष्मी 16 पुत्री गिरजाशंकर व अंजू 17 पुत्री सुग्रीव दोनों अचानक शनिवार को घर से निकलकर बानपुर पुल पर पहुंची और दोनों एक साथ नदी में छलांग लगा दिया। सूचना के अनुसार दोनों किशोरियों में काफी प्रेम है और वह हमेशा एक साथ रहती हैं। जिससे दोनों के परिजन संतुष्ट नहीं रहते हैं और वह नाराज हुआ करते हैं। इसी नाराजगी को दूर करने के लिए दोनों किशोरियों द्वारा इतना बड़ा कदम उठाते हुए नदी में कूदने का फैसला लिया गया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक फिलहाल दोनों किशोरियों को सकुशल बचा लिया गया है और उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में चल रहा है, साथ ही दोनों के बारे में गहन जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम के साथ उपनिरीक्षक मोहनलाल, कांस्टेबल अरविंद चौहान,अर्जुन यादव मौजूद रहे। किशोरियों द्वारा नदी में छलांग लगाए जाने की घटना की चर्चा क्षेत्र में लोग तरह-तरह से कर रहे हैं।

error: Content is protected !!