अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के परशुरामपुर थाना अंतर्गत मखौड़ा धाम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक घूस के एक मामले में फंस गए और जांच के लिए मौके पर पहुंची सीबीआई के टीम करीब 4 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ लेकर चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पांवड़ ग्राम निवासी सचिन मौर्य पुत्र पवन कुमार मौर्य की मखौड़ाधाम के बेरता चौराहे पर दुकान है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ग्रामीण बैंक में 5 लाख रुपये लोन का आवेदन किया था, जिसमें से 2 लाख 72 हजार रुपये उन्हें बैंक से मिल चुके थे। बचे हुए धन के भुगतान के लिए उन्होंने जब बैंक से मांग किया तो बैंक कर्मचारी अनिल द्वारा पंद्रह हजार रुपये घूस की मांग किया गया। जिसकी सूचना सचिन मौर्य द्वारा पुलिस अधीक्षक लखनऊ सीबीआई से किया गया।
सीबीआई अधिकारी बीके सिंह अपने साथ क्षेत्राधिकारी, दो निरीक्षक और उप निरीक्षक की कुल सात लोगों की टीम के साथ मंगलवार की देर शाम बैंक में पहुंच गए और उन्होंने घूस की मांग करने वाले बैंक मैनेजर नवीन सिंह से लंबी पूछताछ किया और शाखा प्रबंधक से उनके संपत्ति के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। साथ ही लोन के अन्य आवेदकों के बारे में भी पूछताछ किया। उक्त प्रकरण में फिलहाल परशुरामपुर थाने में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
सीबीआई टीम नें शाखा प्रबंधक को पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानु प्रताप सिंह के समक्ष पूछताछ करने के बाद जरूरी लिखापढ़ी करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई। उक्त प्रकरण चर्चा में आने के बाद बैंक से जुड़े हुए लोगों में खलबली मच गई।


