ग्राम विकास अधिकारी को 24 हजार रुपये घूस लेते हुए एंटी करप्शन टीम नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद देवरिया के विकास खंड देसही देवरिया के ग्राम पंचायत पकड़ी वीरभद्र में ग्राम विकास अधिकारी पद पर तैनात जय नारायण सिंह को एंटी करप्शन टीम नें 24 हजार रुपये घूस के रूप में लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश मणि निवासी परसौनी,जनपद कुशीनगर जो कि हैंडपंप रीबोर सहित अन्य कार्य विभिन्न विकास खंडों में करते हैं। उनके द्वारा ग्राम पंचायत मुंडेरा इमलिया में हैंडपंप रीबोर के भुगतान के लिए ग्राम विकास अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने 24 हजार रुपये घूस के रूप में मांग किया, जिसकी शिकायत सतीश मणि द्वारा एंटी करप्शन टीम से की गई। टीम नें बुधवार को जय नारायण सिंह निवासी चंपा देवी पार्क के पीछे तारामंडल गोरखपुर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में टीम द्वारा महुआडीह थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

error: Content is protected !!