अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी
जनपद गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रहे शीतल पांडेय के छोटे पुत्र मानवेन्द्र पांडेय उर्फ मन्नू पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित तमाम शुभचिंतक एवं मित्र उनके आवास पर सांत्वना देने हेतु पहुंच रहे हैं।
पूर्व विधायक शीतल पांडेय के अनुसार उनके पुत्र का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम पांच बजे गोरखपुर शहर स्थित राप्ती नदी के राजघाट तट पर किया जाएगा।


