अनियंत्रित दो बाइकों के आमने-सामने हुए भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए घायल

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के दुबौलिया थाना अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर धरमूपुर ग्राम के निकट सरयू अस्पताल के सामने सोमवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमने-सामने दो मोटरसाइकिलों के हुए जोरदार भिड़ंत में स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदिया लोहार ग्राम के मालिकपुरवा निवासी सत्य प्रकाश चौहान की मौत हो गई। वहीं उक्त दुर्घटना में बाइक पर बैठा हुआ जगमोहन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे बाइक चालक की बहुत देर तक पहचान नहीं हो पाई। कुछ देर बाद उसकी पहचान किशुनपुर ग्राम निवासी युवक के रूप में हुई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई।

error: Content is protected !!