तेज रफ्तार डबलडेकर बस नें दो युवतियों को मारा टक्कर, दोनों युवतियां गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर पिकौरा सानी ग्राम में तेज रफ्तार डबलडेकर बस की चपेट में आने से दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीरावस्था में जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंचल पुत्री रामचंद्र एवं मोनिका पुत्री राम प्रसाद निवासी ग्राम ककुआरावत, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती हाईवे के किनारे से जा रही थी कि इसी दौरान दोनों को तेज रफ्तार अनियंत्रित डबलडेकर बस नें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

error: Content is protected !!