अजीत पार्थ न्यूज
एटीएस की टीम नें उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जनपद निवासी बृजेश कुशवाहा को देवरिया जिले से और जनपद रायपुर (छत्तीसगढ़) से उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की मदद करने का आरोप है। मोबाइल-लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में उक्त आरोप पुष्ट हुए हैं।