इनामिया पूर्व महिला प्रधान को एसटीएफ नें किया गिरफ्तार

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के वाल्टरगंज पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम नें 25000 रुपये की इनामिया पूर्व महिला ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड सल्टौवा गोपालपुर की पूर्व महिला प्रधान सहित कई अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उक्त लोगों पर सरकारी धन के गबन का आरोप था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उक्त लोग फरार चल रहे थे और पुलिस नें महिला ग्राम प्रधान के ऊपर पचीस हजार रुपये का इनाम रखा था। उल्लेखनीय की उक्त विकासखंड की पोखरभिटवा ग्राम की प्रधान विजयलक्ष्मी चौधरी काफी दिनों से फरार चल रही थी। उनके ऊपर 10 लाख रुपये गबन का आरोप है। इसी मामले में संबंधित सचिव राजन चौधरी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ एवं वाल्टरगंज पुलिस नें जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा बाजार स्थित विजयलक्ष्मी चौधरी के भाई घर से पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वाल्टर गंज रामदेव, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार त्रिपाठी प्रभारी एसटीएफ लखनऊ प्रताप नरायन सिंह मुख्य आरक्षी विनोद सिंह, कुलदीप सिंह, दिलीप,मुकेश प्रजापति, धीरेन्द्र यादव, आरक्षी रविशंकर गौड़, महिला आरक्षी प्रियंका यादव, शिवानी बाजपेयी शामिल रहे।

error: Content is protected !!