अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती
विकास खंड के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं नें शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की अद्भुत झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक मोहम्मद इकबाल नें छात्राओं को बाल अधिकारों से संबंधित जानकारियां विस्तार रूप से बताया।
झांकी को सजाने के बाद विद्यालय की सहायक अध्यापिका अनुपम मिश्रा नें छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों को उन्होंने विस्तार से छात्राओं को समझाया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रंजना देवी सहित तमाम छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।