महिला हेड कांस्टेबल के साथ गांव के किनारे एक युवक नें जबरदस्ती किया दुष्कर्म, महिला पुलिस नें आरोपी की काट खाई अंगुली, पीड़िता का टूटा एक दांत

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

सादे कपड़ों में अपने ससुराल करवा चौथ मनाने जा रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ एक युवक के द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद में तैनात महिला हेड कांस्टेबल के साथ कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला हेड कांस्टेबल करवा चौथ का व्रत करने अपनी ससुराल जा रही थी। हालांकि, महिला हेड कांस्टेबल नें गजब की बहादुरी दिखाई, जिसकी वजह से आरोपी दरिंदा कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। दुष्कर्म के दौरान महिला हेड कांस्टेबल नें जमकर विरोध किया और आरोपी की उंगली चबा गई और चेहरे को नोंच डाला। चबाई गई उंगली और चेहरे पर नोंचने के निशान के आधार पर आरोपी की शिनाख्त हो सकी।

सूचना के अनुसार अयोध्या से करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने खेत में दबोचकर दुष्कर्म किया। महिला सिपाही नें इसका जबरदस्त प्रतिरोध किया, जिसमें उसका एक दांत भी टूट गया। हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पीड़िता महिला नें पुलिस को सूचना दिया। पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर कुछ ही घंटों में ही आरोपित धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी के अनुसार अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल का ससुराल सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे हेड कांस्टेबल गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल जा रही थी। सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसे दबोच कर बाजरे के खेत में ले गया और कपड़े फाड़ कर दुष्कर्म किया। हेड कांस्टेबल नें आरोपी का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली और नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपी मौके से भाग निकला। छीनाझपटी में हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चला कर देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

error: Content is protected !!