मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले,यादव छत्रप के भाजपा नेता की जहर का इंजेक्शन देकर हुई हत्या

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कभी ताल ठोंककर चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव को अज्ञात लोगों द्वारा पेट में तीन जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

उक्त पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जनपद का है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेता गुलफाम सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। आरोप है कि उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा कर मारा गया है। वहीं इलाज के दौरान अलीगढ़ में उनकी मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने खुद परिवार के लोगों बताया था कि उन्हें जहर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गुलफाम सिंह यादव नें दिवंगत सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा से ही चुनाव भी लड़े थे।

पूरी घटना जुनावई थाना के गांव दबथरा की है। यहां के रहने वाले भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार तीन लोग उनके घर आए और जहरीला इंजेक्शन लगाकर भाग गए। चिकित्सकों नें उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान मौत हुई है।

मृतक गुलफाम सिंह यादव आरएसएस में जिला कार्यवाह पद पर कार्य कर चुके थे, तथा वह पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य भी रह चुके थे। 2004 में उन्होंने गुन्नौर विधानसभा से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा से उपचुनाव लड़े थे। 2016 में पश्चिमी यूपी के भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी वह रह चुके थे और वर्तमान में ग्राम प्रधान थे। मामले में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई नें एक पैनल द्वारा उनका पोस्टमार्टम कराने और आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव नें मरने से पहले हत्यारों के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ लोगों नें घर पर जहरीला इंजेक्शन दिया था। इसके बाद इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक नेता के पत्नी जावित्री देवी भी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं तथा साल 2019 में उनके पुत्र उपचुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन रह चुके हैं।

error: Content is protected !!