बेवफा प्रेमी की तलाश में मुंबई से मुंडेरवा क्षेत्र में आई प्रेमिका, अधिकारियों से लगाया गुहार

 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा मुंबई में विगत डेढ़ वर्ष से एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ उसका शोषण किया गया और घर भाग आया। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, उक्त वीडियो में महाराष्ट्र के मुंबई से अकेले चलकर बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आई युवती जैनब का कहना है कि इसी थाना क्षेत्र का निवासी सैफ अली विगत डेढ़ वर्ष पूर्व उसके संपर्क में आया और उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। इधर कुछ दिनों से संपर्क करने पर वह तरह-तरह की बातें बनाता था और विवाह करने से आनाकानी करने लगा। जिस पर वह उसके गांव आई तो उसके पिता नें सैफ अली को कहीं छुपा दिया है। पीड़िता युवती नें पुलिस से मांग किया है, कि उसको न्याय दिलाया जाए।

error: Content is protected !!