मिड-डे मील के बवाल में महिला प्रधान के पति व ससुर नें प्रधानाध्यापक की किया पिटाई

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

मिड-डे मील में फल वितरण के दौरान महिला ग्राम प्रधान के पति और ससुर द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था,जिसको रोकना प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया और दोनों नें मिलकर प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दिया। उक्त पूरा मामला बदायूं जनपद के सहसवान तहसील क्षेत्र के संविलियन विद्यालय अल्लीपुर का है, जहां पर मिड-डे मील खिलाते समय वीडियो बनाने के विरोध करने पर प्रधान के पति व उसके ससुर नें प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दिया। प्रधानाध्यापक की तहरीर के आधार पर प्रधान के पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद शिक्षक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्लीपुर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज चांडक नें पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार को वह बच्चों के लिए मिड-डे मील खिलाते समय गांव की ग्राम प्रधान के ससुर कप्तान सिंह और पति विनोद अपने कुछ साथियों को लेकर विद्यालय में आ गए और मिड-डे मिल खा रहे बच्चों की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने को मना करने पर कप्तान सिंह व विनोद नें प्रधानाध्यापक को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और इसके बाद लात घूसों से पीट दिया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एकत्र हो गए, जिन्होंने प्रधानाध्यापक को बमुश्किल बचाया। इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए जेब में रखे हुए कुछ रुपये निकालकर ले गए। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि ग्राम प्रधान के ससुर कप्तान सिंह व पति विनोद आए दिन मिड डे-मील को लेकर दबाव बनाते हैं। इन लोगों नें कई बार विभाग को शिकायतें भी किया है, लेकिन अब तक कोई कमी नहीं निकली। इसके बाद भी उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है।

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह के अनुसार प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!