युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने पर भाई-बहन पर मुकदमा पंजीकृत 

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

जनपद के हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस नें पीड़िता की मां के तहरीर पर भाई-बहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जनपद गोंडा के युवक नें इंस्ट्राग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, साथ ही उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस नें मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को जेल भी भेज दिया था, मगर जमानत पर बाहर आने के बाद अपने भाई व बहन के सहयोग से युवती की फर्जी आईडी के जरिए फिर से आपत्तिजनक फोटो वायरल कर रहा है।

पीड़िता की मां नें पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी से मुकुल पटेल उर्फ मोनू पुत्र अंजन कुमार पटेल निवासी परसादुला,थाना छपिया, जनपद गोंडा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवक से जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी की बात से मुकर गया और युवती को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता नें घर वालो को आप बीती बताई तो आरोपी नें युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया था।

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी भाई सोनू व बहन पूजा के सहयोग से युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बार-बार आपत्तिजनक फोटो वायरल कर रहा है। पुलिस नें आरोपी मुकुल उर्फ मोनू के भाई सोनू व उसकी बहन पूजा के विरूद्ध अश्लील वीडियो प्रसारित करने,अपशब्द कहने व जान-माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

error: Content is protected !!