अनियंत्रित ट्रैक्टर नें बाइक सवार पुरुष और महिला को मारा जोरदार टक्कर, गंभीरावस्था में दोनों घायल जिला अस्पताल हुए रेफर

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती

जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत बस्ती-महुली मार्ग पर बनकटी मुख्य बाजार के डाकघर के निकट गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नें बाइक सवार पुरुष और महिला को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे महुली की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार पुरुष और महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर नें जोरदार टक्कर मार दिया। उक्त दुर्घटना में संतकबीर नगर जनपद के महुली थाना अंतर्गत नौरंगिया ग्राम निवासी प्रदीप मद्धेशिया 25 व कंचन 22 गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह दुर्घटना करने के बाद मौके से फरार हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक के अनुसार दुर्घटना में घायल प्रदीप के दाहिना पैर टूटने की आशंका है। वहीं महिला कंचन को भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दिया गया है।

error: Content is protected !!