प्रख्यात गायिका आशा भोसले को शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की खबर आ रही है। सूचना के अनुसार उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशा भोंसले की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके परिवार और अस्पताल अधिकारियों नें अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक हैं। सात दशकों से अधिक के अपने कैरियर में उन्होंने कई भाषाओं और शैलियों में हजारों गाने रिकॉर्ड किए हैं। उन्होंने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ मिलकर कई सदाबहार हिट गाने दिए हैं।


