अजीत पार्थ न्यूज बस्ती
जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार ग्राम निवासी निखिल श्रीवास्तव नें यूपीपीएससी परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर उपकुलसचिव (सब रजिस्ट्रार) पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
निखिल श्रीवास्तव के पिता चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव हरैया तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता कुसुम श्रीवास्तव गृहिणी हैं। उनकी पत्नी नेहा श्रीवास्तव प्रयागराज जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
निखिल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में हाईस्कूल तथा वर्ष 2005 में इंटरमीडिएट की परीक्षा औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, बिहरा से उत्तीर्ण की। वर्ष 2008 में उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसी वर्ष उनका चयन रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर हुआ और वर्तमान में वे जम्मू में तैनात हैं।
उनकी इस सफलता पर बाबा रामचंद्र लाल, चन्द्रकिशोर लाल श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता), अमरेश लाल, विनोद श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अमित कुमार, चंचल श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, बीरेन्द्र ओझा, राम प्रसाद मिश्र, तिलकराम यादव, अनिल उपाध्याय, योगेश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


