पुलिस अधीक्षक नें चौकीदार को दिया सौ रुपये नकद पुरस्कार

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी, बस्ती

पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह नें शुक्रवार को कलवारी थाने का वार्षिक मुआयना किया। थाने के निरीक्षण में दोपहर करीब पौने तीन बजे पहुंचे पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मियों नें सलामी दी। इसके बाद एसपी नें भोजनालय, मालखाना, कार्यालय, बंदीगृह, बैरक, सीसीटीएनएस, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, थाना परिसर तथा बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परिसर में लगा जेनरेटर का टीनसेड ठीक करवाने व भोजनालय को साफ सुथरा रखने का हिदायत दिया। उन्होंने 37 प्रशिक्षु आरक्षियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर के अलावा अन्य रजिस्टर के बारे में भी जानकारी लिया और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

ग्राम प्रहरी मिश्रौलिया प्रेमनाथ से पूछने पर उनका फोन नंबर वीट आरक्षी के पास है, मिलाने के लिए कहा। बीट आरक्षी पवन कुमार नें बताया कि यह नंबर प्रेमनाथ चौकीदार का है। इस बात से खुश होकर एसपी साहब ने 100 रुपये का पुरस्कार ग्राम प्रहरी को दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक कन्हैया लाल मौर्य, वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज पांडेय, हरि प्रकाश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मांझा खुर्द राजकुमार गुप्ता, गायघाट राकेश मिश्रा, बहादुरपुर तेज प्रताप सिंह, दिनेश यादव, सर्वेश सोनकर सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस थाने को 93% अंक मिला है। अपह्रता, एक गैंगस्टर का तथा ड्यूटी रजिस्टर में थोड़ी कमी मिली है। निर्देश दिया गया है उसको शीघ्र निस्तारण करें।

error: Content is protected !!