गंगा-जमुनी संस्कृति के प्रतीक बाबा बसावन दास की समाधि स्थली बौराबाबा में हुआ भंडारे का आयोजन

अजीत पार्थ न्यूज संवाददाता कलवारी बस्ती

जनपद के कलवारी थाना अंतर्गत पाकरडाड़ सुवरहा में स्थित बाबा बसावन दास की समाधि स्थली बौरा बाबा में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी निर्मोही अखाड़ा रामघाट अयोध्या के महंत दिनेंद्र दास जी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा के पावन पर्व पर रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नें भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक उक्त समाधि स्थली पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों का आना-जाना रहता है। उक्त आयोजन बाबा बसावन दास के जन्मोत्सव गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में किया जाता है।

इस दौरान भंडारे में प्रमुख रूप से आचार्य सुरेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, रवि पांडेय, मनीष तिवारी, राम बुझारत यादव, जनार्दन तिवारी, संजय चौरसिया, चंद्रमणि पांडेय, रमाशंकर, लालकृष्ण, मंगल सिंह, रमापति, रघुपति, श्रीरंग दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!