जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

अजीत पार्थ न्यूज एजेंसी

जनपद संतकबीरनगर के महुली थाना अंतर्गत नाथनगर ब्लॉक के सामने सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श सिंह 22 पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने साथी अभय सिंह 26 पुत्र चकबंदी सिंह निवासी ग्राम कोनी,थाना कोतवाली खलीलाबाद के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही उक्त लोग नाथनगर ब्लॉक के सामने पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार जेसीबी नें उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया ।

उक्त हादसे में आदर्श सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सरकारी एंबुलेंस द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों नें हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!