ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक अखिलेश दुबे के पिता शत्रुघ्न प्रसाद दुबे का हुआ निधन, संगठन नें जताया शोक

अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

प्रदेश के प्रतिष्ठित संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बस्ती इकाई के संरक्षक एवं मंडल के प्रमुख व्यवसायी तथा समाजसेवी अखिलेश दुबे के पिता शत्रुघ्न प्रसाद दुबे का मंगलवार को इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। वह काफी दिनों से गुर्दे से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे।

उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न प्रसाद दुबे ग्राम्य विकास विभाग से अवकाशप्राप्त थे। उन्होंने 80 के दशक में बस्ती जनपद में एसपी ऑटोमोबाइल्स की स्थापना कर, एस्कॉर्ट ट्रैक्टर का एजेंसी लिया था। वर्तमान समय में एसपी ऑटोमोबाइल्स के विभिन्न प्रतिष्ठान बस्ती सहित सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज जनपदों में संचालित हैं। जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारियों को रोजगार प्राप्त हुआ हैं।

शत्रुघ्न प्रसाद दुबे की रुचि कुश्ती सहित विभिन्न ग्रामीण आयोजनों में हमेशा रहता था, वह अपने पैतृक गांव दुबौली दुबे में प्रत्येक वर्ष दंगल, आल्हा सहित दुर्गा जी मंदिर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किया करते थे।

उनके असामयिक निधन से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी,संरक्षक कैलाशनाथ दूबे, प्रदेश महामंत्री डॉ.संजय द्विवेदी, बस्ती सदर तहसील अध्यक्ष डॉ.अजीत मणि त्रिपाठी, हरैया तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह बिसेन, रुधौली तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, भानपुर तहसील अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडेय, पंकज त्रिपाठी, विवेक कुमार मिश्र सहित अभय दुबे सोनू, सुनील उपाध्याय, विष्णु कुमार शुक्ला, रामकृपाल दुबे, संजय उपाध्याय, डॉ.शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित तमाम ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के सभी सदस्यों नें शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!